- Hindi News
- जेपीएससी : सिविल जज के लिए १९ से होगा इंटरव्यू
जेपीएससी : सिविल जज के लिए १९ से होगा इंटरव्यू
रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा सिविल जज (जूनियर डिविजन) पद पर नियुक्ति के लिए इंटरव्यू की तिथि घोषित कर दी गई है। इंटरव्यू १९ दिसंबर से २५ जनवरी तक होगा। इंटरव्यू के लिए जेपीएससी के वेबसाइट से अभ्यर्थी आवेदन डाउनलोड कर सकते हैं। इंटरव्यू लेटर किसी कारण से डाउनलोड नहीं होता है तो १६ और १७ दिसंबर को आयोग कार्यालय में आवेदन देकर साक्षात्कार पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आयोग ने कहा है कि साक्षात्कार के लिए डाक से लेटर नहीं भेजा जाएगा। आयोग के वेबसाइट से इस संबंध में विशेष जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। गौरतलब है कि सिविल जल जूनियर डिविजन पद के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा का रिजल्ट २० अक्टूबर २०१४ को घोषित किया गया था।