- Hindi News
- मेक इन झारखंड की नीति लाएगी भाजपा: दीपक प्रकाश
मेक इन झारखंड की नीति लाएगी भाजपा: दीपक प्रकाश
रांची। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा है कि भाजपा विकास की राजनीति करती है। राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा
विकास की नव अवधारणा को लके र आगे बढ़ रही है, जिससे राज्य में बेरोजगारी एवं विस्थापन को लेकर जो पलायन हो रहा है, उसे रोका जा सके। केंद्र में नरेंद्र मोदी की मेक इन इंडिया की तर्ज पर मेक इन झारखंड की नीति बनाएगी, जिससे झारखंड में में देशी-विदेशी निवेश से राज्य में कोयला खनिज एवं वनोपज आधारित उद्योगों का जाल फैलाकर रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सके। यह तभी संभव है जब झारखंड में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बने।