भाजपा बहुमत में आएगी: अजय मारू
रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय मारू ने कहा है कि तीन चरणों के चुनाव के बाद यह स्पष्ट हो गया है जनता ने भाजपा की बहमु त की सरकार बनाने का
स्पष्ट मन बना चुकी है। जनता ने बहुत बड़ी संख्या में उत्साह के साथ जिस तरह से मतदान किया है वह सराहनीय है तथा एक स्थिर सरकार बनाने री उनकी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। भाजपा नेताओं की की सभाओं में उमड़ती भीड़ एवं अबतक सम्पन्न हुए तीन चरणों के कुल ५० सीटों के लिए हुए भारी मतदान में भाजपा सभी दलों से काफी आगे निकल चुकी है और शेष बचे दो चरणों के चुनाव में भी जनता के अभूतपूर्व समर्थन के बदौलत बेहतरीन प्रदर्शन करने जा रही है।