पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जाल बिछाकर दबोचा गया आपराधिक गिरोह का सरगना ईंट भटठा व्यवसायियों से मांग रहे थे लेवी झारखंड आर्म

जाल बिछाकर दबोचा गया आपराधिक गिरोह का सरगना ईंट भटठा व्यवसायियों से मांग रहे थे लेवी झारखंड आर्मी गुरिल्ला नाम से चला रहे थे संगठन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहजादा सरफराज।सिमडेगा
फोटो संख्या - २,३,४
भास्कर न्यूज।सिमडेगा
सदर व ठेठईटांगर पुलिस ने जाल बिछाकर झारखंड अार्मी गुरिल्ला संगठन के एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी सदर थाना क्षेत्र का सैंयपुर निवासी धुंधा साहू उर्फ राजू संगठन के नाम पर कई व्यवसयियों से लेवी मांग रहा था। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने फिल्मी अंदाज में प्लान बनाया और सफल रही। धूंधा की निशानदेही पर पुलिस ने दो बाईक,संगठन का पर्चा बरामद किए गए हैं। बुधवार को समाहरणालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी राजीव रंजन ने बताया कि इधर एक पखवाड़े से जिले के ईंट भटठा मालिकों और अन्य छोटे मोटे व्यवसायियों से फोन कर और पर्चा भेजकर दस दस लाख रूपए लेवी की मांग की जा रही थी। इसी शिकायत व्यवसायियों ने एसपी से की। एसपी ने संगठन के अपराधियों का पता लगाने और गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया। एसपी ने बताया कि मंगलवार को ईंट भट्ठा व्यवसायी बंटू और प्रमोद से फोन कर लेवी की मांग की थी।
फिल्मी अंदाज में दबोचा गया अपराधी
पुलिस ने अपने प्लान के मुताबिक दस हजार रूपए के नोटों पर हस्ताक्षर किए थे तथा ये नोट बंटू के ठेठईटांगर प्रखंड स्थित ईंट भटठे के पास नीले थैले में रख दिए थे। व्यवसायी से हुई बात के अनुसार जैसे ही अपराधी संगठन के सदस्य थैला लेने वहां पहुंचे,पुलिस ने धावा बोलकर एक अपराधी धूंधा को दबोच लिया। जबकी अन्य अपराधी बानो निवासी परमानंद और गुमला निवासी प्रदीप गोप भाग निकले। पुलिस ने धराए अपराधी से पूछताछ की तथा उसकी निशानदेही पर संगठन का पर्चा,दो मोटरसाइकिल,एक मोबाईल,चार सीम कार्ड और एक खोखा बरामद किया।
गिरोह का सरगना है धुंधा साहू
पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई कि झारखंड आर्मी गुरिल्ला संगठन का मास्टरमाइंड धूंधा साहू ही है। अन्य दो अपराधी परमानंद तथा प्रदीप गोप परमानंद के बहनोई के डिप्टीटोली स्थित घर में रह रहे थे।
तीन दिसंबर को ईंट भट्ठा में की थी फायरिंग
एसपी ने बताया कि इन अपराधियों ने ३ दिसंबर की रात दहशत बनाने के लिए बंटू के ईंट भट्ठा में फायरिंग भी की थी। ये लोग लगातार भट्ठा मालिक से दस लाख रूपए लेवी के लिए दबाव बनाए हुए थे। सुनील कुमार सिंह के ईंट भट्ठे में पर्चा चिपकाकर दहशत बनाने की कोशिश की गई थी। एसपी ने कहा कि कुरडेग के दो व्यवसायियों से भी लेवी मांगी जा रही थी। पुलिस के अनुसार धुंधा साहू २००६ से ही छोटी मोटी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था। २००६ में चाकू की नोक पर बकरी लूट लेने, २००८ में अजीत किड़ो की हत्या में शामिल होने, २००९ में कसडेगा के मुखिया के साथ मारपीट एवं सुभाष अग्रवाल से दस हजार की लूट, २०१२ में गरजा में एक मिस्त्री को गोली मारकर घायल किए जाने एवं २०१३ में छुरीटांगर में हुई सरजू यादव की हत्या में शामिल होने की बात सामने आई है।