श्यामा हीरो के भव्य शोरूम का शुभारंभ
पहले दिन हुई ८० दुपहिए की डिलीवरी
रांची : पिस्का मोड़, अोटीसी ग्राउंड के सामने हीरो मोटोकॉर्प के अधिकृत विक्रेता श्यामा हीरो ऑटोमोबाइल्स के नए शोरूम का शुभारंभ बुधवार को किया गया। ६००० वर्गफीट में फैले इस शोरूम का उद्घाटन कंपनी के जोनल मैनेजर(ईस्ट)आशुतोष वर्मा ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि इस शोरूम के खुलने से ग्राहकों को कई सुविधाएं मिलेंगी। श्यामा हीरो के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार चौधरी ने कहा कि यहां तक पहुंचने का मुख्य श्रेय ग्राहकों और कर्मचारियों का है। उन्होंने कहा कि यहां प्रीमियम बाइक्स की संपूर्ण रेंज उपलब्ध कराई गई है। शोरूम में कस्टमर किड्स लाउंज है। स्पॉट फाइनेंस की सुविधा दी जा रही है। मौके पर कंपनी के सीनियर एरिया सेल्स मैनेजर पवन दुग्गल, सतीश प्रभू, स्वप्निल चौरसिया, शीतल उरांव, संजय जायसवाल, प्रेम शंकर चौधरी, चंद्रमोहन चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे।