पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोना सात हफ्तों के उच्च स्तर पर, २०० रुपए चमका

सोना सात हफ्तों के उच्च स्तर पर, २०० रुपए चमका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची 7 वैश्विक बाजारों में आई तेजी के रुख के बीच स्टॉकिस्टों की मांग निकलने से स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को दोनों बहुमूल्य धातुओं में फिर से जबरदस्त तेजी आई। बुधवारा को रांची में जेवराती सोना २०० रुपए चढ़कर सात हफ्तों के उच्च स्तर २५९०० रुपए प्रति १० ग्राम पर पर पहुंच गया। पिछले दो दिनों में सोना ६०० रुपए प्रति १० ग्राम तक चढ़ा है। इसी तरह चांदी १५०० रुपए चमककर ३९५०० रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। जानकार कीमती धातुओं में उछाल की वजह डॉलर इंडेक्स में गिरावट, यूरोप में राजनीतिक संकट, चीन में मंदी गहराने का डर और स्थानीय स्तर पर निकली मांग बता रहे हैं।