कथक की उभरती कलाकार है रुतिका
रांची : संत जेवियर्स कॉलेज में बी-कॉम प्रथम वर्ष की छात्रा रुतिका कुमारी अपनी छोटी सी उम्र में ही कथक की बारीकियों को जान और समझ चुकी है। इसने अभी से ही कोरियोग्राफी भी शुरू कर दी है। गीतांजलि से कथक में स्नातक की डिग्री ले चुकी रुतिका अपने पिता अजय अग्रवाल व माता वीणा अग्रवाल को आदर्श मानती है। बहुमुखी प्रतिभा की धनी यह छात्रा राज्यस्तरीय योग प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त कर चुकी है। एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भी इसकी गहरी रुचि है। हाई व लॉन्ग जंप में कई पुरस्कार जीत चुकी हैं।