(सदर थाने में लाए जाने के बाद चेहरा छिपाए बैठा मकान मालिक।)
रांची/धनबाद। देश की कोयला राजधानी धनबाद के दामोदरपुर इलाके में बुधवार शाम एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। यह काम पुलिस ने नहीं, बल्कि पब्लिक ने किया। स्थानीय लोगों ने मकान मालिक और एक युवती को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि तीन युवक भागने में सफल रहे। भागने वाले तीन युवकों का नाम पता पुलिस के पास है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
पुलिस ने कहा कि जब मकान मालिक राजेंद्र और युवती को थाने लाया गया, तो दोनों खुद को पति-पत्नी कहने लगे। फरार होने वाले के बारे में युवती कह रही थी कि एक राजेंद्र का भाई है। बाकी दो में एक संगीतकार और दूसरा दोस्त था। पहले राजेंद्र झरिया में रहता था। अब दामोदरपुर में घर बनाकर रह रहा है। पकड़ी गई युवती भी झरिया की है, जो कह रही है कि एक महीने से राजेंद्र के साथ शादी कर रह रही है, जबकि युवती की मांग में सिंदूर भी नहीं लगा था।
तीन घंटे विलंब से पहुंची पुलिस
दामोदरपुर के लोगों का कहना है कि पिछले छह माह से राजेंद्र के घर में सैक्स रैकेट चल रहा है। कभी-कभार पुलिस आती थी और पैसे लेकर चली जाती थी। इससे लोग काफी आक्रोशित थे। बुधवार को लोगों के सब्र का बांध टूट गया। लोगों ने घेराबंदी की और दरवाजा खुलवा कर सभी को पकड़ना चाहा, लेकिन तीन लड़के फरार हो गए। जबकि मकान मालिक को घर में पकड़ लिया गया। एक कमरे से एक लड़की भाग कर छत पर गई और बाहर कूद गई। छत से कूदने पर उसके पैर में चोट लगी है। दामोदरपुर के लोगों ने मकान मालिक युवती को दिन के 2.30 बजे पकड़ा, लेकिन शाम को 5.30 बजे पुलिस मौके पर पहुंची।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
"दामोदरपुर से मकान मालिक अौर युवती पकड़े गए हैं। दोनों खुद को पति-पत्नी बता रहे हैं। पब्लिक क्या बोलती है, उससे लेना-देना नहीं है। रैकेट चल रहा था, तो पहले क्यों नहीं बताया? तीन लड़के भागे हैं, यह साबित नहीं हुआ है। जांच की जा रही है। वरीय अधिकारी से परामर्श लेकर कार्रवाई की जाएगी।" - अशोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी, धनबाद
आगे की स्लाइड पर देखें घटना से जुड़ी और भी तस्वीरें...