पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेएसएससी : वीमेंस सुपरवाइजर पोस्ट के लिए ३२५ अभ्यर्थी पास

जेएसएससी : वीमेंस सुपरवाइजर पोस्ट के लिए ३२५ अभ्यर्थी पास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी ) ने महिला पर्यवेक्षिका प्रतियोगिता परीक्षा-2013 के नतीजे घोषित कर दिया है। 332 पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें 325 अभ्यर्थियों को पास किया गया है। एक अभ्यर्थी के रिजल्ट को पेंडिंग रखा गया है।
जेएसएससी के अध्यक्ष चितरंजन सहाय ने बताया कि आठ जून 2014 को यह परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें लगभग 18 हजार स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। प्रमंडलवार नतीजे घोषित किए गए हैं। अभ्यर्थी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट राज्य सरकार के आरक्षण नीति के अनुसार जारी की गई है।
महिला पर्यवेक्षिका के लिए 332 पदों में से छह पद नि:शक्त के लिए आरक्षित थे। लेकिन इस कैटेगरी में एक भी स्टूडेंट्स नहीं मिला। इस कारण सभी छह पद रिक्त रह गए हैं। जेएसएससी के अध्यक्ष ने इसकी पुष्टि की है।