केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की फाइल फोटो।
रांची/धनबाद। देश की कोयला राजधानी धनबाद के भूली में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में गुरुवार को आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि
नरेंद्र मोदी सरकार के आते ही देश में महंगाई पर काबू पाया गया। इससे पहले कांग्रेस की सरकार में महंगाई अपने चरम पर थी। आम जनता की परेशानी का कोई हिसाब नहीं था। अब देश की महंगाई काबू में है।
लोगों की सही नीयत से महंगाई काबू में
उन्होंने कि जादू की छड़ी से महंगाई कम नहीं होती है। सरकार की सही आर्थिक नीतियां और सरकार में शामिल लोगों की सही नीयत से महंगाई काबू में होती है। सरकार में जितना भ्रष्टाचार रहेगा, महंगाई उतनी बढ़ेगी।
कांग्रेस की सरकार में शामिल लोग झारखंड का कोयला भी खा गए
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में शामिल लोग झारखंड का कोयला भी खा गए। उनकी सरकार में एक लाख 70 करोड़ रुपये का घोटाला हो गया। इस कारण देश की जनता ने उन्हें सबक भी सिखाया। राजनाथ ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति
बराक ओबामा ने दुनिया भर में सिर्फ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।