रांची। झारखंड की राजधानी रांची की डोरंडा पुलिस ने एक नाबालिग बच्ची के साथ रेप की कोशिश के आरोप में जैप (झारखंड आर्म्ड पुलिस) के एक 65 वर्षीय रिटायर्ड जवान को गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक, शहर के 11 वर्षीया नाबालिग पीड़िता डोरंडा इलाके में आरोपी जवान ओमप्रकाश के पड़ोस में ही रहती है। गुरुवार की सुबह आरोपी ने उससे छेड़खानी की और रेप की कोशिश की। बच्ची ने इसकी शिकायत घरवालों से कर दी। सूचना मिलने पर मुहल्ले के सैकड़ों लोग जमा हो गए और आरोपी जवान को पकड़कर पहले जमकर पिटाई की और डोरंडा पुलिस के हवाले कर दिया। उग्र भीड़ को देखते हुए पुलिस ने जवान को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।