पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लालू प्रसाद ने कहा जहाज से नहीं तो ऊंट पर लादकर ले आओ काला धन

लालू प्रसाद ने कहा- जहाज से नहीं तो ऊंट पर लादकर ले आओ काला धन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो: बुधवार को झारखंड में एक चुनावी सभा को संबोधित करते राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद।
रांची। चुनावी दौरे पर झारखंड आए राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने गुरुवार को चार स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने पुराने अंदाज में ही केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा और राजद समेत सहयोगी दलों के लिए वोट करने की अपील की।

गोड्डा में सभा में काले धन के मुद्दे पर प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, "नरेंद्र मोदी चुनाव से पहले खूब हल्ला किया कि साढ़े 26 लाख करोड़ रुपया स्विस बैंक में जमा है। सरकार बनने पर एक महीना में रुपया लाएंगे। 15-15 लाख सब गरीब के खाता में डालेंगे। अब सब रुपया लाओ। हवाई जहाज से नहीं आ रहा है तो ऊंट पर लाद के लाओ, मगर लाओ।"

गंदा बात बोलती है निरंजना
लालू ने सभा के दौरान एनडीए सरकार में मंत्री साध्वी निरंजना ज्योति के रामजादे वाले बयान की निंदा करते हुए कहा कि वह गंदी बात करती है। उन्होंने मोदी सरकार पर सांप्रदायिक राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा, "मुसलमानों से नफरत करते हैं ताकि हिन्दू वोट एकत्रित रहे। लालू हिन्दू नहीं है क्या? अटल जी ने मोदी को कहा था- ये दंगा करके क्या किया, क्या चेहरा लेके विदेश जाएंगे।"

मोदी को दिलाई वादों की याद
केंद्र सरकार को चुनाव से पहले किए गए वादों की याद दिलाते हुए राजद सुप्रीमो ने कहा कि दो करोड़ नौजवानों को रोजगार देने का वादा किया गया था लेकिन अब तक एक भी नहीं मिला। उन्होंने कहा, "कहा था बिजली देंगे, कहां है बिजली? कहते थे पाकिस्तान आंख में आंख डालकर बात नहीं कर सकेगा, जबकि पाकिस्तान बॉर्डर पर 30-40 किलोमीटर का बंकर बना रहा है।"
लालू ने कहा, "मोदी के अपने देश में बिजली नहीं और वे काठमांडू को 24 घंटे बिजली देने का वादा कर आए। वोट यहां का लिया और बिजली दे रहे काठमांडू को।"
पासवा को बताया मौसम विद्यान
लालू प्रसाद ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान पर निशाना साधते हुए उन्हें 'सुलझा हुआ मौसम विद्वान' की संज्ञा दे डाली। उन्होंने कहा, "उसको पहले मालूम हो जाता है कि कहां फायदा होने वाला है।"
जनता परिवार की एकता पर बल
राजद अध्यक्ष ने कहा कि जनता परिवार फिर एक मंच पर आ रहा है। उन्होंने मुलायम सिंह यादव, ओमप्रकाश चौटाला, मायावती, ममता बनर्जी समेत तमाम नेताओं का नाम लेते हुए कहा कि सब मोदी के खिलाफ एक होंगे ओर लोकसभा चुनाव के दौरान हुई गलतियों को सुधारेंगे।