रांची। रांची यूनिवर्सिटी के वीमेंस कॉलेज के कला ब्लॉक में गुरुवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह स्वच्छता अभियान स्वच्छ भारत अभियान के तहत किया गया। यह कार्यक्रम में एनएसएस के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. प्रज्ञा गुप्ता इसका नेतृत्व कर रहीं थीं। छात्राओं ने कॉलेज के कैंपस की सफाई की। इन छात्राओं में सुधा रानी, भाग्यश्री, वीणा, सीमा, सोनाली, प्रिया निधि, सरस्वती, राधा, साक्षी, चीकू, नीतू सुनीता आदि ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कॉलेज के बाहर सड़क किनारे नाली में कचरा भर जाने के कारण गेट पर प्रतिदिन पानी बहता रहता है, जिसकी छात्राओं ने सफाई की। छात्राओं ने परिसर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।