- Hindi News
- इंटर कॉलेज यूथ फेस्टिवल आज से, पहले दिन नौ इवेंट
इंटर कॉलेज यूथ फेस्टिवल आज से, पहले दिन नौ इवेंट
फोटो मेल पर भेज दिए हैं
रांची यूनिवर्सिटी : तीन दिवसीय युवा महोत्सव कोलाज कांपिटिशन से होगा शुरू
भास्कर संवाददाता, रांची
रांची यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज यूथ फेस्टिवल तीन दिनों तक १२ से १४ दिसंबर तक होगा। आरयू प्रशासन के निर्देशन पर इस फेस्टिवल का आयोजन रांची कॉलेज कर रहा है। पहले दिन उद्घाटन समारोह के बाद कोलाज कांपिटिशन से युवा महोत्व की शुरुआत होगी। इसके बाद क्रमश: क्लासिकल, लाइट वोकल, पोस्टर मेकिंग, एलोकेशन, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल क्विज, ग्रुप सांग और कार्टूनिंग शामिल है। इधर, गुरुवार को भी आयोजन समिति की बैठक प्राचार्य डॉ. यूसी मेहता की अध्यक्षता में हुई। इसमें सदस्यों से फीडबैक लिया गया, जिसमें बताया कि तैयारी पूरी कर ली गई है। बैठक में डॉ. एसके त्रिपाठी, डॉ. पीके वर्मा, डॉ. यशोधरा राठौर, डॉ. एपी साहा, डॉ. एसएम अब्बास, डॉ. राजेश कुमार सिंह, डॉ. अभय कृष्ण समेत अन्य शिक्षक थे।
वीसी चीफ गेस्ट व प्रोवीसी विशिष्ट अतिथि
यूथ फेस्टिवल का उद्घाटन १२ दिसंबर मोरहाबादी स्थित बेसिक साइंस भवन के आर्यभट्ट आडिटोरियम में सुबह १० बजे से होगा। वहीं समापन समापन समारोह इसी हॉल में १४ दिसंबर दोपहर १२.३० बजे से होगा। इसमें २२ इवेंट होंगे। इसमें समारोह में १५ कॉलेज के भाग लेने की संभावना है। उद्घाटन समारोह के समारोह के चीफ गेस्ट रांची विवि के वीसी डॉ. एलएन भगत, विशिष्ट अतिथि प्रोवीसी डॉ. रजीउद्दीन, अतिथियों का स्वागत रांची कॉलेज के प्राचार्य डॉ. यूसी मेहता, डीएसडब्ल्यू डॉ. एससी गुप्ता समारोह पर प्रकाश और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. एपी साहा करेंगे।
प्रतिभागी कॉलेजों की संख्या बढ़ी
आरयू इंटर कॉलेज यूथ फेस्टिवल के लिए गुरुवार को प्रतिभागी कॉलेजों की संख्या बढ़कर १६ हो गई। इसमें जेएन कॉलेज धुर्वा, केओ कॉलेज गुमला, बिरसा कॉलेज खूंटी, मांडर कॉलेज, पीपीके कॉलेज बुंडू, केसीबी कॉलेज बेड़ो, डोरंडा कॉलेज, वीमेंस कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज, बीएन जलान कॉलेज गुमला, गोस्सनर कॉलेज, रांची कॉलेज, रांची यूनिवर्सिटी पीजी डिपार्टमेंट, एसएस मेमोरियल कॉलेज, निर्मला कॉलेज और राम लखन सिंह यादव कॉलेज शामिल है।
स्टूडेंट्स कर रहे थे रिहर्सल
यूथ फेस्टिवल की तैयारी करते गुरुवार को भी विभिन्न इवेंट के प्रतिभागी दिखे। पीजी अंग्रेजी डिपार्टमेंट दिन के दो बजे असमिया गीत पर छात्राएं डांस कर रहीं थी। वहीं रांची कॉलेज के बीएड डिपार्टमेंट में म्युजिक का रिहर्सल कर रहे थे। आरयू के अन्य कॉलेजों में भी गुरुवार को प्रतिभागियों ने अभ्यास किया।
प्रतिभागियों के रहने की हुई व्यवस्था
यूथ फेस्टिवल में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के रहने की व्यवस्था कर दी गई। छात्रों के लिए रांची कॉलेज के एक हॉल में की गई है। वहीं छात्राओं के लिए एकेडमिक कॉलेज में की गई है। प्राचार्य डॉ. मेहता ने शिक्षकों के साथ छात्र-छात्राओं के रहने की व्यवस्था का निरीक्षण किया। प्राचार्य डॉ. मेहता ने कहा कि ठंड है। इस पर सदस्यों ने कहा कि इसे ध्यान में रखकर व्यवस्था की गई है।