पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पोस्ट ऑफिस में १५ से शुरू हो जाएगा सीबीएस

पोस्ट ऑफिस में १५ से शुरू हो जाएगा सीबीएस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करबी, रांची
पोस्ट ऑफिस में १५ दिसंबर से कोर बैंकिंग सिस्टम (सीबीएस) शुरू हो जाएगा। इसकी तैयार जोर शोर से हो रही है। हेड पोस्ट ऑफिस के साथ जीपीओ के सर्वर रूम में दिन भर तकनीकी बदलाव व अन्य जरूरी काम चल रहा है। राज्य के अन्य हेड पोस्ट ऑफिस में भी अंतिम तैयारी चल रही है। पहले फेज में १५ फरवरी तक ३१ पोस्ट ऑफिस को सीबीएस से जोड़ा जाएगा। उसके बाद १०० सब पोस्ट ऑफिस और थर्ड फेज में ४६५ ब्रांच यानि ग्रामीण पोस्ट ऑफिस (बीपीओ) को इसके दायरे में लाया जाएगा। अगले साल मार्च तक इस प्रक्रिया को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
एक महीना बाद मिलेगा एटीएम कार्ड
सीबीएस लागू होने के एक महीना बाद खाताधारियों को एटीएम इश्यू कर दिया जाएगा। एक महीना तक सीबीएस का परीक्षण किया जाएगा। उसके बाद ही एटीएम से पैसे की निकासी की जा सकेगी। इसके लिए एटीएम काउंटर बनाए जा रहे हैं।
क्या होगा फायदा
सीबीएस शुरू हो जाने के बाद एकाउंट धारकों को बैंक की तरह ही एटीएम से पैसे की निकासी करने की सुविधा मिलेगी। साथ ही मंथली इनकम स्कीम के तहत हर महीना पैसा निकालने के लिए लोगों को किसी विशेष पोस्ट ऑफिस में जाने की जरूरत नहीं होगी। इसमें खासकर बुजुर्गों को सुविधा होगी। वे किसी भी पोस्ट ऑफिस से एमआईएस की सुविधा ले सकेंगे। इसके अलावा किसी भी पोस्ट ऑफिस से रेकरिंग डिपोजिट, एनएससी, एनएसएस, सीनियर सिटीजन स्कीम, पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस सहित अन्य सभी योजनाओं के तहत राशि जमा करने व निकालने की सुविधा लोगों को मिलेगी।
वर्जन :
सीबीएस शुरू करने के लिए हम जोर शोर से लग गए हैं। आगामी १५ दिसंबर तक हम इसे शुरू कर देंगे। झारखंड के ७०० डाकघरों का आधुनिकीकरण और कम्प्यूटरीकरण हो गया है। सीबीएस लागू होने के बाद लोगों को किसी भी पोस्ट ऑफिस से अपना काम करने की सहुलियत हो जाएगी : अनिल कुमार, पोस्ट मास्टर जनरल, झारखंड