सीआईटी में इंटरेक्शन प्रोग्राम का आयोजन
रांची। टिक्यूप टू कार्यक्रम के तहत कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में जेके सीमेंट कंपनी की ओर से गुरूवार को इंटरेक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में कंपनी के जीएम एसपी अग्रवाल, सीनियर मैनेजर रामेश्वर सिंह, डिप्टी मैनेजर सुनिल सिंह, व सिविल विभागाध्यक्ष एनके राय ने छात्र- छात्राओं को विषय से संबंधित जानकारी दी।