- Hindi News
- शिल्प प्रशिक्षण योजना के तहत मांगें गए आवेदन
शिल्प प्रशिक्षण योजना के तहत मांगें गए आवेदन
रांची। शिल्प प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत स्वतंत्र उम्मीदवारों का अखिल भारतीय व्यवसायिक प्रथम सेमेस्टर परीक्षा जनवरी/फरवरी २०१५ में आयोजित की गई है। इस परीक्षा में स्वतंत्र रूप में विभिन्न व्यवसायों में इच्छुक उम्मीदवार सम्मिलित हो सकते हैं। इसके लिए श्रम विभाग की ओर से विहित प्रपत्र में आवेदन मांगा गया है। इच्छुक उम्मीदवार २६ दिसंबर तक अपना आवेदन दे सकते हैं। इस संबंध में निदेशक नियोजन एवं प्रशिक्षण कौशलेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि उम्मीदवार आवेदन विभाग के वेबसाइट से अपलोड कर सकते हैं।