पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीआईटी में वार्षिक खेल कूद समागम शुरू

सीआईटी में वार्षिक खेल-कूद समागम शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो टूडे न्यूज फोटो फोल्डर में आज के डेट में सीआईटी नाम से)
रांची। कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में गुरुवार से चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद समागम शुरू हुआ। इसका उद्घाटन कैम्ब्रिज ट्रस्ट की उपाध्यक्ष लक्ष्मी सिंह ने शतरंज खेलकर किया। समागम में ब्यॉवज व गल्र्स वर्ग के लिए अलग -अलग क्रिकेट, कैरम, वॉलीवाल, एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। वहीं छात्राओं के लिए रंगोली, मेंहदी व पेंटिंग प्रतियोगिता समागम में शामिल है। मौके पर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि छात्र- छात्राओं की शारीरिक व मानसिक विकास में खेल-कूद की भूमिका अहम है। मौके पर ट्रस्ट के सचिव अभिषेक सिंह, संयुक्त सचिव पल्लवी चौहान, संस्थान के प्राचार्य डॉ. आर. पी शर्मा, डिप्टी रजिस्ट्रार मनीष नाथ, स्टेट ऑफिसर सुनीता नाथ, अंकित कुमार व स्नेह नमन आदि उपस्थित थे।