शहरी सहिया का चयन जल्द: डॉ मंजू कुमारी
फोटो मेल पर है
राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन पर पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
रांची। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं एचयूपी प्लान इंडिया की ओर से गुरुवार को राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन पर पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आशीष सिंहमार की अध्यक्षता में आरसीएच सभागार नामकुम में आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य एनयूएचएम के तहत किए जा रहे कार्यों का मूल्यांकन और योजना का एक्शन प्लान बनाना शामिल है।
इस मौके पर अभियान निदेशक आशीष सिंहमार ने कहा कि एनयूएचएम को प्रभावी ढंग से लागू कर शहरी गरीब लोगो को स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराया जा सकता है। डा सुमंत मिश्रा, निदेशक प्रमुख, (स्वास्थ्य सेवाएं) ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों के माध्यम से सभी शहरी गरीबों तक स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाने का निर्देश दिया। डा मंजु कुमारी निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं सह नोडल पदाधिकारी एनयूएचएम द्वारा बैठक के उद्देश्यों पर चर्चा की गई एवं विशेष कर अर्बन पीएचसी को खोलने पर बल दिया गया। उन्होंने शहरों में शहरी सहिया का चयन शीघ्र करने पर बल दिया।