चीनी में नरमी, गुड़ स्थिर
रांची : उत्तर प्रदेश से आवक सस्ती पड़ने के कारण चीनी के भाव में लगातार नरमी का रुख है। गुरुवार को चीनी ३० रुपए क्विंटल तक नरम हो गई। पिछले एक माह में चीनी ३०० रुपए क्विंटल तक सस्ती हुई हैं। हालांकि गुड़ के भाव में स्थिरता है। कारोबारियों ने बताया कि इस समय यूपी में चीनी का उत्पादन बढ़ा है। आने वाले दिनों में चीनी के भाव में और कमी संभव है। गुरुवार को थोक मंडियों में चीनी ३००० से ३२०० रुपए और गुड़ २५०० से ३००० रुपए प्रति क्विंटल तक बिके।