मूंग और मसूर दाल में आई तेजी
रांची : मांग बढ़ने से अरहर और मसूर दाल के भाव तेज हो गए। गुरुवार को अरहर दाल १०० और मसूर दाल ५० रुपए प्रति क्विंटल तक तेज बिकीं। अन्य दालें स्थिर रहीं। गुरुवार को थोक मंडियों में फाइन अरहर दाल ७२०० रुपए और फाइन मसूर दाल ७००० रुपए क्विंटल तक बिकी। वहीं, चना ३२०० से ३६०० रुपए बिका। जबकि चना दाल ४००० से ३७०० रुपए प्रति क्विंटल तक बिकी।