मैन पावर कंसल्टेंसी का शुभारंभ
रांची : ओल्ड एचबी रोड स्थित यूनी हाइट में मैन पावर कंसल्टेंसी का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन जिला परिषद जिला योजना समिति के सदस्य मसूद आलम ने किया। यह प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, स्टील फिक्सर, मैसन आदि के लिए जॉब प्रोवाइड करने में मदद करेगा। इस आशय की जानकारी संचालक अफरोज आलम ने दी।