पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दीक्षांत मुख्य खबर :::::: पद्मश्री माधवन से डिग्री पाकर स्टूडेंट्स ने भरी उड़ान

दीक्षांत मुख्य खबर :::::: पद्मश्री माधवन से डिग्री पाकर स्टूडेंट्स ने भरी उड़ान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो : संदीप
कनवोकेशन : बीआईटी के २५वें दीक्षांत समारोह में १३ को गोल्ड और २५४६ को मिली डिग्री
भास्कर संवाददाता, रांची
बीआईटी मेसरा का २५वां कनवोकेशन शुक्रवार को परिसर में स्थित गोल्डन जुबली आडिटोरियम में हुआ। इसमें विभिन्न डिपार्टमेंट के १३ १३ टॉपरों को गोल्ड मेडल और २५४६ स्टूडेंट्स में डिग्री प्रदान की गई है। इसमें १४६५ अंडर ग्रेजुएट, ८७६ पोस्ट ग्रेजुएट ३९ पीएचडी और १४६ डिप्लोमा की डिग्री शामिल है। समारोह के चीफ गेस्ट बीआईटी मेसरा के पूर्ववर्ती स्टूडेंट और जाने माने वैज्ञानिक और विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर के डायरेक्टर पद्मश्री माधवन सी दत्तन थे। अपने सीनियर से मेडल और डिग्री पाकर स्टूडेंट्स ने करियर के लिए उड़ान भरी। समारोह में अपने ही सीनियर को मुख्य अतिथि के रूप में देखकर स्टूडेंट्स में गजब का उत्साह था। गोल्ड मेडल वितरण के समय खचाखच भरे आडोटेरिम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज रहा था। अध्यक्षता राज्यपाल सह कुलाधिपति डॉ. सैयद अहमद ने किया। इससे पहले अतिथियों का स्वागत करते हुए कुलपति डॉ. मनोज कु. मिश्र ने संस्थान की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। समारोह को सफल बनाने में सभी संकायों के डीन, फैकल्टी, डीएसडब्ल्यू, रजिस्ट्रार डॉ. एपी कृष्णा, डिप्टी रजिस्ट्रार एसएस अख्तर का योगदान रहा। इस अवसर पर विनोबा भावे विवि के एक्स वीसी डॉ. रवींद्र भगत, डॉ. बीएयू के वीसी, राज्यपाल के ओएसडी, साइंस एंड टेक्नोलॉजी के सचिव, एसबीआई के जीएम, बीआईटी मेसरा के विभिन्न ब्रांचों के डायरेक्टर, मुख्य अतिथि की पत्नी शिव दत्तन, बीआईटी मेसरा के वीसी की पत्नी मीना मिश्रा समेत स्टूडेंट्स, फैकल्टी और शिक्षाकर्मी थे।