पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूथ फेस्टिवल छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक : डॉ एल एन भगत

यूथ फेस्टिवल छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक : डॉ एल एन भगत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची यूनिवर्सिटी इंटर कालेज यूथ फेस्टिवल-२०१४ का उद्घाटन

१६ कालेजों के ६०० छात्र-छात्राएं ले रहे हैं हिस्सा

डीबी स्टार रांची

रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एल एन भगत ने कहा है कि यूथ फेस्टिवल छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए काफी आवश्यक है। यह सच है कि एकेडमिक परीक्षा से ज्यादा एकाग्रता सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में सफलता के लिए आवश्यक होती है। जो विद्यार्थी सांस्कृतिक और खेल प्रतियोग ताओं में सफल होते हैं वे एकेडमिक परीक्षाओं में भी सफलता प्राप्त करते हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं में काफी एकाग्रता के साथ यूथ फेस्टिवल में भाग लेना चाहिए। डॉ भगत शुक्रवार को आर्यभट्ट सभागार में तीन दिवसीय रांची यूनिवर्सिटी इंटर कालेज यूथ फेस्टिवल-२०१४ के उद्घाटन मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इस मौके पर प्रतिकुलपति डॉ एम रजीउद्दीन, कुलसचिव अमर कुमार चौधरी, वित्त परामर्शी एसएस संधु, डीएसडब्ल्यू एससी गुप्ता, रांची महिला कालेज की प्राचार्य डॉ मंजू सिन्हा, रांची कालेज के प्राचार्य डॉ यूसी मेहता उपस्थित थे। अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की।

छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉ भगत ने कहा कि इंटर कालेज यूथ फेस्टिवल में अच्छा करने वाले छात्र-छात्राएं जोनल और फिर राष्ट्रीय यूथ फेस्टिवल में हिस्सा लेंगे। ऐसे में छात्र-छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

<ह्यह्लह्म्शठ्ठद्द>यूथ फेस्टिवल से बढ़ती है एकता

प्रतिकुलपति डॉ एम रजीउद्दीन ने कहा कि यूथ फेस्टिवल के माध्यम से छात्र पहले रांची स्तर पर फिर जोनल स्तर पर और फिर राष्ट्रीय स्तर पर एक-दूसरे से मिलते हैं। वाद-विवाद करते हैं। इससे अनेकता में एकता को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि रांची इंटर कालेज यूथ फेस्टिवल में भाग ले रहे छात्र-छात्राएं अपनी भरपूर प्रतिभा दिखाएं और आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि इस यूथ फेस्टिवल में रांची के १६ कालेज भाग ले रहे हैं। करीब ६०० प्रतिभागी भी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। कुल २६ इवेंट होंगे। अपने संबोधन में रजिस्ट्रार अमर कुमार चौधरी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेल और संस्कृति से भी जुड़ना चाहिए, तभी उनका चहुंमुखी विकास संभव हो सकेगा। यूथ फेस्टिवल में छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

<ह्यह्लह्म्शठ्ठद्द>छात्र एक सूत्र में बंधे

डीन स्टूडेंट वेलफेयर ने कहा कि एससी गुप्ता ने कहा कि यूथ फेस्टिवल का उद्देश्य है कि छात्र एक सूत्र में बंधे। ऐसे कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं में राष्ट्रीय भावना विकसित होती है। इस वर्ष जिले के सभी महाविद्यालयों में यूथ फेस्टिवल आयोजित किया गया। यह प्रयास है कि छात्र-छात्राएं पढ़ाई के साथ साथ अपनी कला और संस्कृति से भी जुड़े। इससे पहले स्वागत भाषण आयोजन सचिव सह रांची कालेज के प्राचार्य डॉ यूसी मेहता ने किया।

<ह्यह्लह्म्शठ्ठद्द>कालेज की छात्राओं ने प्रस्तुत किया कुल गान

उद्घाटन सत्र के दौरान रांची कालेज की छात्राओं की ओर से कुल गान और स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। छात्राओं ने अतिथियों का स्वागत किया। उद्घाटन सत्र के दौरान ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए, जिसे उपस्थित लोगों ने काफी सराहा।

<ह्यह्लह्म्शठ्ठद्द>अनुशासित थे विद्यार्थी

यूथ फेस्टिवल के उद्घाटन के दौरान आर्यभट्ट सभागार खचाखच भरा हुआ था। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने बेहद अनुशासित ढंग से कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान पेश होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान उन्होंने ताली बजाकर साथियों का उत्साह बढ़ाया।