पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एचआईवी संक्रमित बच्चों को मिले हरसंभव सहायता

एचआईवी संक्रमित बच्चों को मिले हरसंभव सहायता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एचआईवी संक्रमित एवं प्रभावित बच्चों को सामाजिक संरक्षण दिलाने के लिए राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रांची। झारखंड एड्स नियंत्रण समिति एवं साथी संस्था की ओर से शुक्रवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन होटल शिवानी में किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एचआईवी संक्रमित एवं प्रभावित बच्चों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना एवं उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है। कार्यक्रम मे झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों के पॉजिटिव पीपुल नेटवर्क के प्रतिनिधि, बच्चे, केयर सपोर्ट सेंटर के कार्यकर्ता एवं होली क्रॉस हजारीबाग में प्रतिनिधि शामिल थे।
कार्यक्रम का शुरुआत झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के डा. बीपी चौरसिया के द्वारा किया गया। बाल संरक्षण आयोग के सदस्य संजय मिश्रा ने झारखंड राज्य बाल संरक्षण के द्वारा संचालित गतिविधियों के बारे मे बताया। उन्होंने एचआईवी संक्रमित एवं प्रभावित बच्चों को आवश्कतानुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके लिए उन्होंने जरूरतमंद बच्चों की सूची जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के लिए कहा। युनिसेफ की प्रीती श्रीवास्तव एवं बारुनी ने बाल संरक्षण एवं विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे प्रतिभागियों को बताया। कार्यक्रम मे झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति, साथी संस्था, जेएनपी प्लस, युनिसेफ, बाल संरक्षण आयोग, समाज कल्याण विभाग, झारखंड महिला समाख्या सोसाइटी एवं होलीक्रॉस के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।