पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संजीवनी बिल्डकॉन को संरक्षण देने वालों की जांच के लिए पीआईएल

संजीवनी बिल्डकॉन को संरक्षण देने वालों की जांच के लिए पीआईएल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. संजीवनी बिल्डकॉन पर फर्जीवाड़ा की जांच को पुलिस पदाधिकारियों द्वारा प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए सीमा देवी ने एक जनहित याचिका झारखंड हाईकोर्ट में दायर किया है और संजीवनी के पास आए करोड़ों रुपये कहां गये इसकी जांच, किन पुलिस या अन्य अधिकारियों के संरक्षण में संजीवनी बिल्डकॉन से जुड़े लोग आगे बढ़े, और सीबीआई की जांच की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश सीबीआई को देने की मांग की है।

प्रार्थी के अधिवक्ता राजीव कुमार ने बताया कि याचिका में बताया गया है कि निगरानी के डीएसपी की रिपोर्ट पर एडीजी रेजी डुंगडुंग ने राज्य के डीजीपी को इस पूरे प्रकरण में शामिल थाना प्रभारी से लेकर एसपी तक की भूमिका के संबंध में अपनी रिपोर्ट दी थी, एडीजी ने इसकी जांच की अनुशंसा डीजीपी से की परंतु जांच नहीं हुई।
इतना ही नहीं संजीवनी से जुड़े सभी लोग अभी भी फरार हैं, इनकी संपत्ति पुलिस ने जब्त नहीं की। कंपनी के पास आए करोड़ों रुपये कहां गया इसकी जानकारी नहीं मिली है, ऐसे में सीबीआइर् को इसके अन्य पहलुओं की जांच कर स्टेटस रिपोर्ट देने का आदेश पारित करने का आग्रह किया गया है।
इस फर्जीवाड़ा में जेडी नंदी, पीपी लाला, कृपाशंकर सिंह समेत अन्य आरोपी बनाए गये पर पुलिस इन्हें नहीं पकड़ पाई। वहीं दूसरी ओर जिन लोगों ने संजीवनी पर मुकदमा किया पुलिस उन्हें परेशान कर रही है। एक शिकायतकर्ता की हत्या भी हो गई है। इन सबकी जांच की मांग याचिका में की गई है।