रांची. उत्क्रमित उच्च विद्यालयों के लिए हुई सहायक शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में कई स्तर पर गड़बड़ी होने तथा पैरवी की बदौलत अभ्यर्थियों के चयन का आरोप लगाते हुए एसके दुबे ने एक जनित याचिका झारखंड हाईकोर्ट में दायर की है और पुन:परीक्षा करने का आदेश पारित करने का मांग किया है।
याचिका में बताया गया है कि जैक ने हाईकोर्ट के आदेश की भी अनदेखी की और दो चरण में अलग अलग परीक्षा अलग तरह से लिए गये। जैक न तो कॉपी दिखा रहा है और न ही अंक पत्र दिखा रहा है। कोर्ट ने इस मामले में जैक को निर्देश दिया था कि दोनों चरण में होने वाली परीक्षा में एकरूपता रहे।
परीक्षा में एक व्यक्ति को अधिकतम दो उत्तरपुस्तिका जिसमें पृष्ठों की संख्या चालीस हो दिए जाने का प्रावधान था परंतु कई छात्रों के उत्तरपुस्तिका साठ से अधिक पन्नों के मिले हैं। इसके पहले परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र लीक होने की भी शिकायत मिली पर इसपर जैक ने संज्ञान लिया। परीक्षा के माध्यम से २५ सौ लोगों का चयन होना था परीक्षा के बाद जैक ने १९५६ लोगों का चयन किया है।