- Hindi News
- डीएवी कपिलदेव में हुई गीता पाठ प्रतियोगिता
डीएवी कपिलदेव में हुई गीता पाठ प्रतियोगिता
रांची
चिन्मय मिशन के तत्वावधान में चल रही नगर स्तरीय गीता पाठ प्रतियोगिता की अंतिम कड़ी शुक्रवार को हुई। इस दिन कडरू स्थित डीएवी कपिलदेव के स्टूडेंट्स के बीच प्रतियोगिता हुई। तीन ग्रुप में १११ स्टूडेंट्स ने भाग लिया। इसमें २३ स्टूडेंट्स को विजेता घोषित किया गया। स्कूल के संयोजक अरुण कुमार मंडल, आश्रम के प्रमोद कुमार स्कूल के प्राचार्य एमके सिन्हा ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग किया। यह जानकारी मिशन के धीरज कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि १२ नगर स्तरीय प्रतियोगिता हुई। इसमें से ३०० बच्चों का चयन किया गया, जिन्हें १४ दिसंबर को लेक रोड स्थित आश्रम में सम्मानित किया जाएगा।
प्रतियोगिता का परिणाम
ग्रुप ए : गरिमा प्रथम, समृद्धि द्वितीय, शृचा तृतीय। दक्षा, कृष्णा, राहुल राज, सुमन, अस्मित खरे, दिव्या को सांत्वना पुरस्कार।
ग्रुप बी : नहाब राज प्रथम, रिया रानी द्वितीय, रौनक तृतीय। करीना कुमारी, एकता सोनी, खुशबू कुमारी, कुमार शिवम को सांत्वना पुरस्कार।
ग्रुप सी : सौरभ कुमार को प्रथम, सृजन को द्वितीय, मृगांगी पारुल को तृतीय। प्रिया पल्लवी, चयन भारद्वाज, आयुष, अभिषेक कुमार को सांत्वना पुरस्कार।