पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रांची में खुला जीकेबी ऑप्टीकल्स का शोरूम

रांची में खुला जीकेबी ऑप्टीकल्स का शोरूम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झारखंड में कंपनी का पहला स्टोर
रांची : मेनरोड स्थित रांची क्लब कॉम्पलेक्स में कोलकाता की आई वेयर निर्माता कंपनी जीकेबी ऑप्टीकल्स के शोरूम का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। इसका उद्घाटन रिम्स के एचओडी डॉक्टर एसएन चौधरी और डॉक्टर के मेहता ने किया। मौके पर कंपनी के वीपी सेल्स नवीन मिश्रा ने बताया कि करीब १२२० वर्ग फीट में फैले इस शोरूम में सभी वर्गों के लिए ग्लासेस, लेंसेस और फ्रेम्स उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि झारखंड में यह कंपनी का पहला शोरूम है। आगे और भी शोरूम खोलने की योजना है। उन्होंने कहा कि कंपनी के उत्पाद क्वालिटी के होते हैं। जीकेबी ऑप्टिकल्स के पास सभी वर्गों के लिए २००० से अधिक की रेंज है। इनहाउस ब्रांड जैसे इंस्पायर, लीगेसी, सन ड्राइव आदि ब्रांड सभी के लिए हैं। इस एक्सट्राऑर्डिनरी स्टोर के बारे में जीकेबी ऑप्टीकल्स के स्टोर मैनेजर सुशांत मिश्रा ने बताया कि पूरे देश में कंपनी के ६० स्टोर हैं। आज हम भारत के सबसे बड़े लाइफस्टाइल ऑप्टिकल चेन के रूप में उभरे हैं। कंपनी अफोर्डेबल प्राइस पर बेस्ट पॉसिबल आई केयर मुहैया करा रही है। यहां की स्पेशल प्रोग्रेसिव लेंसेस, डिजिटल लेंसेस, प्रिस्क्रिप्शन सन ग्लासेस और प्रिस्क्रिप्शन स्विम वेयर ग्लासेस के साथ अन्य सभी प्रकार के आई ग्लासेस व लेंसेस हैं। मौके पर कंपनी के अधिकारियों सहित कई लोग मौजूद थे।