चावल में नरमी का रुख जारी
रांची : नए धान की आवक बढ़ने से रांची की थोक मंडियों में उसना चावल के भाव में नरमी आई है। पिछले दो दिनों में यह ५० रुपए प्रति क्विंटल तक सस्ता हुआ है। कारोबारियों ने बताया कि इस समय पूरे देश में चावल के भाव घटे हैं। धान का भाव १२०० रुपए क्विंटल पर पहुंच गया है। आने वाले समय में और भी गिरावट संभव है। शुक्रवार को थोक मंडियों में उसना डैस चावल २३०० से २५२० रुपए प्रति क्विंटल तक बिके।