वास्तु विहार के फेज ४ का हुआ भूमि पूजन
कांके7 वास्तु विहार के कांके बुकरु स्थित फेज ४ प्रोजेक्ट का भूमि-पूजन शुक्रवार को किया गया। मौके पर कंपनी के रांची प्रभारी सह अस्सिटेंट एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर जितेंद्र सिंह और जोनल ईडी मनोज झा ने बताया कि रांची में कंपनी के तीन प्रोजेक्ट की व्यापक सफलता के बाद इसको आरंभ किया जा रहा है। बुकरु में फिलहाल चार एकड़ जमीन में सिंप्लेक्स , ड्यूप्लेक्स और अपार्टमेंट बनाया जाएगा। यहां उचित और सस्ते कीमत पर सिंप्लेक्स , ड्यूप्लेक्स और अपार्टमेंट दिए जाएंगे। टाउनशिप में क्लब, कम्यूनिटी सेंटर, शॉपिंग कॉॅम्प्लेक्स, पार्क सहित अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि वास्तु नैनो की बुकिंग एक रुपए से की जा रही है।