पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पश्चिम सिंहभूम के डीसी ने गृह विभाग से मांगे बीस लाख रुपए

पश्चिम सिंहभूम के डीसी ने गृह विभाग से मांगे बीस लाख रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। पश्चिम सिंहभूम में वीआईपी एवं वीवीआईपी के लगातार हो रहे आगमन की वजह से उनके भ्रमण के दौरान वाहनों के ईंधन पर होने वाले खर्च को लेकर वहां के उपायुक्त ने गृह सचिव से विधि व्यवस्था मद में तत्काल बीस लाख रुपए के आवंटन की मांग की है।
उपायुक्त ने गृह विभाग को इस सिलसिले में पत्र लिखा है। कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की साप्ताहिक एवं सघन भ्रमण होता रहता है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का भी जिला प्रभारी के रूप में आगमन होता रहता है। इसके अलावा अन्य वीआईपी का भी लगातार भ्रमण हो रहा है। इनके भ्रमण के दौरान संबंधित वाहनों में ईंधन की आपूर्ति करना आवश्यक हो जाता है। विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री का भी आगमन हुआ था। जिसमें काफी राशि खर्च हो चुकी है।

ईंधन आपूर्तिकर्ता को रही कठिनाई

सुरक्षा कारणों से काफी मात्रा में ईंधन खर्च होने की वजह से ईंधन आपूर्तिकर्ता को भुगतान न हीं हो पा रहा है। इससे उनके द्वारा भी ईंधन की आपूर्ति करने में कठिनाई हो रही है। जबकि ईंधन मद में जिला प्रशासन का लंबित दायित्व काफी बढ़ जाता है। इसलिए विधि व्यवस्था मद में तत्काल दस लाख रुपए दिए जाएं।