राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की फाइल फोटो।
रांची। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद 17 दिसम्बर से फिर झारखंड दौरे पर रहेंगे। इस दौरे के क्रम में वे पांचवे चरण के तहत होने वाले मतदान वाले सीटों पर प्रचार करेंगे। पांचवे चरण में राजद राजमहल,गोड्डा,पोड़ैयाहाट,नाला,जरमुंडी,सारठ सीट पर चुनाव लड़ रही है। राजद अध्यक्ष इन सीटों पर दो-दो चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
लालू प्रसाद की छोटी बेटी राज्यलक्ष्मी की सगायी कि वजह से इन सीटों पर प्रचार करने लालू प्रसाद अंतिम दिन जाएंगे। लालू प्रसाद की पुत्री राजलक्ष्मी की सगाई मुलायम सिंह के पोते तेज प्रताप यादव के साथ सोलह दिसम्बर को है, जिसके बाद लालू प्रसाद की व्यस्तता खत्म हो जाएगी और वह झारखंड पर फोकस करेंगे।
पांचवे चरण में राजद के पास दो सिटिंग सीट है। राजमहल से अरुण मंडल और गोड्डा से संजय प्रसाद यादव फिर विधानसभा पहुंचने के लिए मेहनत कर रहे हैं। इन दोनों प्रत्याशियों का मानना है कि लालू प्रसाद के उनके क्षेत्र में आने उन्हें फायदा मिलेगा।