पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आसमान में भटका पूजा करने गई केंद्रीय मंत्री उमा भारती का हेलीकॉप्टर

आसमान में भटका पूजा करने गई केंद्रीय मंत्री उमा भारती का हेलीकॉप्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो : दो घंटे बाद लैंडिग करते हेलिकॉप्टर से उतरती केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती।
रांची। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती का हेलिकॉप्टर शनिवार को रांची से रजरप्पा जाने के दौरान भटक गया। घंटे भर तक उमा भारती का हेलिकॉप्टर भटकता रहा। हेलिकॉप्टर भटक कर बोकारो जिला के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ऊपर मंडराने लगा। मौसम खराब होने की वजह से सिग्नल नहीं मिलने के कारण यह घटना हुई। इस दौरान उनके हेलिकॉप्टर का ईंधन भी लगभग खत्म ही होने वाला था। इसके बाद उमा भारती का हेलिकॉप्टर वापस रांची आया। फिर ईंधन लेकर रजरप्पा के लिए दोबारा रवाना हुआ।
उमा पूजा करने रजरप्पा मंदिर जा रही थीं। हेलिकॉप्टर भटकने की सूचना पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। झारखंड की राजधानी रांची से सटे रामगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित रजरप्पा मंदिर नक्सली इलाके में आता है। बता दें कि हाल ही में संथाल परगना इलाके में चुनाव प्रचार के लिए निकले केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का भी हेलिकॉप्टर भटक गया था।

मैडम का हेलिकॉप्टर भटक गया लगता है, टायर जलाओ!

मंदिर के बगल में ही बने स्टेडियम में हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के लिए हेलिपैड बनाया गया था। हेलिकॉप्टर भटकने की खबर आई तो वहां मौजूद उमा भारती के पर्सनल सिक्युरिटी ऑफिसर गुरुनारायण पांडेय चिल्ला रहे थे - अरे जल्दी करो, टायर जलाओ। डीएसपी अशोक कुमार ने कहा, ''सूखी झाड़ी ही जला दीजिए, लोकेशन तो मिल जाएगा।'' पांडेय ने बताया कि लोकेशन नहीं मिलने के कारण हेलिकॉप्टर नहीं उतर पा रहा है। एक घंटे बाद सूचना मिली कि केंद्रीय मंत्री का हेलिकॉप्टर रांची एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर चुका है। इसके बाद दोबारा ईंधन लेकर उमा वापस मंदिर पहुंचीं। दर्शन के बाद उमा बोलीं, शायद छिन्नमस्तिका माता हमारी परीक्षा ले रही थीं, हम परीक्षा में सफल हुए। इसी कारण सकुशल दोबारा रजरप्पा पहुंचकर माता की पूजा-अर्चना कर सकी।
आगे की स्लाइड्स में देखें संबंधित तस्वीरें...