पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीए स्टूडेंट्स का राष्ट्रीय सम्मेलन 14 से रांची में

सीए स्टूडेंट्स का राष्ट्रीय सम्मेलन 14 से रांची में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। दी इंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की बोर्ड ऑफ़ स्टडीज द्वारा 14 और 15 दिसंबर को खेलगांव स्थित राजकीय संग्रहालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया है। झारखण्ड में सीए स्टूडेंट्स का राष्ट्रीय सम्मेलन पहली बार हो रहा है। इसका उद्घाटन सुबह 10.00 बजे सीसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक गोपाल सिंह करेंगे। वहीं इंस्टीट्यूट के वाइस प्रेजिडेंट मनोज फड़निस विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
सम्मेलन में सीए छात्र छात्रों से परिचर्चा के लिए अप्रत्यक्ष कर के देश के प्रमुख विशेषज्ञ मधुकर हिरगंगे, अविनाश गुप्ता, प्रमोद जैन उपस्थित रहेंगे। लेखांकन विषय पर कोलकाता के विशेषज्ञ मोहित अग्रवाल सम्मेलन में छात्रों द्वारा प्रस्तुत पेपर का मूल्यांकन कर बेहतरी के लिए मार्गदर्शन करेंगे।
सम्मेलन में पूरे देश से चुने आठ सीए स्टूडेंट्स अपने अपने रिसर्च पेपर प्रस्तुत करेंगे। इंस्टीट्यूट के वाइस प्रेसिडेंट मनोज फड़निस और केंद्रीय परिषद के सदस्य मुकेश सिंह कुशवाह 14 दिसम्बर को दोपहर 12.30 बजे एक प्रेस कांफ्रेंस को सं‍बोधित करेंगे। जिसमे वे देश की आर्थिक प्रगति और इसमें इंस्टीट्यूट और चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से जानकारी देंगे।