पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 300 पेंटिंग और 257 हस्तशिल्प कलाकृतियों में दिखी बच्चों की प्रतिभा

300 पेंटिंग और 257 हस्तशिल्प कलाकृतियों में दिखी बच्चों की प्रतिभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में कला और हस्तशिल्प प्रदर्शनी के दौरान बच्चे।
रांची। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में शनिवार को कला और हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में कक्षा चतुर्थ से कक्षा द्वादश तक के छात्र छात्राओं द्वारा निर्मित कला और शिल्प के प्रदर्श का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन शिशु विकास मंदिर समिति के अध्यक्ष महावीर सिंह ने किया।
अपने उद्घाटन भाषण में उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी से विद्यार्थियों में कला के प्रति जागृति आएगी। कला के विभिन्न विधाओं से वे परिचित हो सकेंगे और कला के मूल्यांकन की समझ बढ़ेगी। विद्यालय के केशव सभागार में कला से 300 पेंटिंग और 257 हस्तशिल्प की कलाकृतियों को मूल्यांकन दो निर्णायक संत थॉमस स्कूल के वीरेंद्र मोहन मिश्र और विवेकानंद विद्या मंदिर के अमिताभ सिन्हा ने किया।
मंच संचालन विद्यालय की राखी ने किया। इस प्रदर्शनी में विद्यालय के प्रवण, शुभश्री तिवारी, सरोज मिश्र और साधना दास का योगदान सराहनीय रहा।
अागे देखें कार्यक्रम की दो और तस्वीरें -
फोटो : राजीव गोस्वामी।