पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरुनानक स्कूल के शिक्षकों का हुआ स्किल डेवलमेंट

गुरुनानक स्कूल के शिक्षकों का हुआ स्किल डेवलमेंट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो : गुरुनानक स्कूल में शिक्षकों के लिए शनिवार को आयोजित स्किल डेवलपमेंट पर कार्यशाला में मौजूद शिक्षक।
रांची। गुरुनानक स्कूल में शिक्षकों के लिए शनिवार को स्किल डेवलपमेंट पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों को लाइफ स्किल, सोशल स्किल और इमोशनल स्किल तीनों को बेहतर करने का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य डॉ. मनोहर लाल ने कहा कि पढ़ाने के साथ शिक्षकों को हर तरह से अपडेट होना चाहिए, ताकि वे बच्चों को बेहतर मार्गदर्शन दे सके।
सीबीएसई द्वारा सीसीई पर आयोजित इस वर्कशॉप में रिसोर्स पर्सन गुलशन मेनोरिया ने शिक्षकों को बताया कि लाइफ स्किल, सोशल स्किल और इमोशनल स्किल जरूरी क्यों है। इसमें जूनियर विंग के शिक्षक शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में स्कूल के मैनेजमेंट कमेटी के सचिव इंद्रजीत सिंह, वाइस प्रिंसिपल कुलवंत कौर सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।
आगे देखें कार्यक्रम की दो और तस्वीरें -
फोटो : राजीव गोस्वामी।