पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूनिवर्सिटी शिक्षकों को लेक्चरर से रीडर पद पर प्रमोशन का मिला मौका ,

यूनिवर्सिटी शिक्षकों को लेक्चरर से रीडर पद पर प्रमोशन का मिला मौका ,

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। रांची यूनिवर्सिटी प्रशासन ने लेक्चरर से रीडर पद प्रमोशन के लिए योग्यताधारी शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। ऐसे शिक्षक जो किसी कारण से प्रमोशन के लिए आवेदन विवि मुख्यालय में जमा नहीं कर सके थे, उन्हें आवेदन देने के लिए कहा गया है। पीजी डिपार्टमेंट्स और अंगीभूत कॉलेजों में कार्यरत शिक्षक तीन जनवरी 2015 तक आवेदन संबंधित कॉलेज के एचओडी के पास आवेदन जमा कर सकते हैं। एचओडी को फार्म को जांच के बाद 10 जनवरी तक आरयू के कंप्यूटर सेंटर में सीसीआर के साथ जमा करने का निर्देश दिया गया है।
आरयू प्रशासन इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि आवेदन देने वाले शिक्षकों को यह प्रमाण देना होगा कि वे प्रमोशन से अब तक क्यों वंचित रहे हैं। प्रमोशन आवेदन देने का अंतिम मौका दिया गया है। गौरतलब है कि 10 वर्षीय कालबद्ध प्रोन्नति योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।