पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों ने झाड़ू उठाई, की सफाई, दिया संदेश

बच्चों ने झाड़ू उठाई, की सफाई, दिया संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। एनसी पब्लिक स्कूल के बच्चे स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बन गए हैं। शनिवार को स्कूल परिसर और आस पास के मुहल्लों में बच्चों ने स्वच्छता अभियान चलाया। झाड़ू से सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। लोगों को सफाई का महत्व भी बताया।
बच्चों द्वारा पिस्का मोड़, टंगरा टोली, मधुकम समेत अन्य मुहल्लों के नालियों की भी सफाई की। इस प्रोग्राम का उद्देश्य लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करना था।
इस अभियान में प्राचार्य आरबी तिवारी, सुमिता तिवारी, चंदा कुमारी, सरिता कुमारी, संजू कुमारी का सराहनीय योगदान रहा। स्कूल प्रबंधन ने कहा है कि स्वच्छता अभियान जारी रहेगा।