रांची। रांची कॉलेज में इसी साल से स्किल डेवलप कोर्स शुरू होगा। टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंस (टीआईएसएस) के सहयोग से कोर्स संचालित किए जाएंगे। कारपोरेट वर्ल्ड के डिमांड को ध्यान में रखकर कोर्स शुरू किए जाएंगे। टीआईएसएस के प्रतिनिधियों ने कुछ पहले ही स्टूडेंट्स का काउंसलिंग किया था।
प्राचार्य डॉ. यूसी मेहता ने कहा कि डेवलमेंट के साथ आत्मनिर्भरता के लिए स्टूडेंट्स के स्किल्ड एजुकेशन देने की तैयारी है। इस कोर्स में ट्रेनिंग लेने वाले स्टूडेंट्स को पढाई के बाद जॉब की समस्या नहीं रहेगी।
इसमें स्नातक कला, विज्ञान और वाणिज्य के फर्स्ट सेकेंड या थर्ड पार्ट के स्टूडेंट्स एडमिशन ले सकते हैं। एक साल पढऩे पर स्टूडेंट्स को डिग्री दी जाएगी।
गौरतलब है कि स्किल कोर्स की पढ़ाई पहले आरयू के दो कॉलेजों में हो रही है। इसमें मारवाड़ी कॉलेज और वीमेंस कॉलेज शामिल है।