फोटो : एआईपीटी, नामकुम परिसर में हंगामा करते स्टूडेंट्स।
रांची। एआईपीटी, नामकुम परिसर में दूसरे दिन शनिवार को भी क्लास नहीं चली। एनएसयूआई के नेतृत्व में स्टूडेंट्स ने क्लास का बहिष्कार किया। इस क्रम में कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रतिनिधि कुमार रोशन ने बताया कि मांग पूरी होने तक स्टूडेंट्स क्लास से दूरी बनाए रखेंगे। कॉलेज प्रबंधन और प्रतिनिधि मंडल के बीच बातचीत भी असफल रहा। इससे छात्रों में आक्रोश बढ़ गया है। छात्रों ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रबंधन छात्रों की मांगों की अनदेखी कर रहा है। वार्ता में मुख्य रूप से कुमार रोशन के अलावा प्रथम साहू, अनिकेत राज, अभिनव भगत, ओम प्रकाश मिश्रा समेत अन्य थे।
कॉलेज प्रबंधन पर यह है आरोप
एनएसयूआई ने बताया कि छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन के पर कई आरोप लगाए हैं। इसमें मुख्य रूप से प्लेसमेंट के नाम पर एक हजार रुपए लिया जाना, एक दिन अनुपस्थित रहने पर २० रुपए दंड, लैब मेंटेनेंस के नाम पर स्टूडेंट्स से नगद राशि ली जाती है, नोट्स के नाम पर अवैध वसूली समेत अन्य आरोप छात्रों ने लगाए हैं। छात्रों ने कहा कि सोमवार तक मांग पूरी नहीं हुई तो कॉलेज में तालाबंदी कर दी जाएगी।
फोटो : आरके राकेश।