पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य की १५ सीटों पर मतदान शुरू

राज्य की १५ सीटों पर मतदान शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 15 विधानसभा सीटों पर रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान समाप्त हो गया। इस चरण में 61.65 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ग्रामीण इलाकों में जमकर मतदान हुआ जबकि शहरी इलाकों में इसके प्रति उदासीनता देखी गई।
इन सीटों पर हुआ मतदान
राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पी के जाजोरिया ने आज यहां बताया कि चौथे चरण में मधुपुर, देवघर (अजा), बगोदर, गांडेय, जमुआ (अजा), गिरिडीह, डुमरी, चंदनकियारी (अजा), सिन्दरी, निरसा, झरिया, टुंडी, बाघमारा विधानसभा क्षेत्रों में आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ और तीन बजे दिन में शांतिपूर्ण मतदान समाप्त हो गया जबकि बोकारो और धनबाद विधानसभा क्षेत्रों में आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ और शाम के पांच बजे तक चला। इन क्षेत्रों में 61.65 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
16 महिला उम्मीदवार
जाजोरिया ने बताया कि इन क्षेत्रों में 16 महिला उम्मीदवार समेत कुल 217 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जबकि कुल मतदाता 4348709 हैं। इन 15 विधानसभा क्षेत्रों में 12 सामान्य और तीन अनुसूचित जाति के लिये हैं। इन क्षेत्रों में कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 3718 है।
दिग्गजों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद

राज्य में चौथे चरण के चुनाव में जो प्रमुख नेता मैदान में है उनमें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी, पर्यटन मंत्री सुरेश पासवान, पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री मन्नान मल्लिक, पूर्व मंत्री मथुरा महतो, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, विधायक विनोद कुमार सिंह, पूर्व विधायक चन्द्रिका महथा,पूर्व मंत्री सरफराज अहमद और विधायक अरुप चटर्जी शामिल हैं।

गिरिडीह में मतदानकर्मी को ब्रेन स्ट्रोक

झारखंड में गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र संख्या 21 पर मतदान करा रहे एक मतदानकर्मी को आज ब्रेन हैमरेज हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मतदानकर्मी रामचन्द्र लाहर जब मतदान केन्द्र 21 पर मतदान करा रहे थे तभी उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ। लाहर को बेहतर इलाज के लिये रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) भेजा गया है। सूत्रों ने बताया कि इससे मतदान केन्द्र पर मतदान कार्य में किसी तरह की बाधा नहीं हुई।
छिटपुट घटनाएं
चौथे चरण की 15 सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा। कहीं-कहीं से छिटपुट घटनाओं की खबरें आती रहीं। कुछ बूथों पर मतदान बहिष्कार भी हुआ। लेकिन, कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
मधुपुर में बूथ कैप्चर करने के आरोप में एक झाविमो समर्थक को हिरासत में लिया गया है।
डुमरी में एक चौकीदार की ठंड से मौत की खबर है।
- घोर नक्सल प्रभावित गिरिडीह के छछंदू बूथ पर भारी संख्या में मतदाता पहुंचे, जबकि 2009 में वहां मतदान नहीं हो सका था।
- टुंडी में झामुमो प्रत्याशी मधुरा महतो के बूथ एजेंट पर एफआईआर दर्ज किया गया। उस पर बूथ पर पार्टी का झंडा ले जाने का आरोप है।
- धनबाद के झरिया विधानसभा क्षेत्र में कुछ बूथों पर कांग्रेस और मार्क्सवादी समन्वय समिति के कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नोकझोंक की भी खबर आई।
आगे क्लिक कर देखें मतदान से जुड़ी PHOTOS