पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वन वर्ल्ड, वन स्पिरिट और वन रिदम के साथ झूमे बच्चे

वन वर्ल्ड, वन स्पिरिट और वन रिदम के साथ झूमे बच्चे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोट : तस्वीर संदीप नाग

कर्सर : केरलि स्कूल का ३७ वां वार्षिकोत्सव व एनुअल स्पोटर्स धूमधाम से संपन्न

भास्कर संवाददाता. रांची

सेक्टर टू स्थित केरलि स्कूल रविवार को अपना ३७ वां वार्षिकोत्सव सह एनुअल स्पोटर्स डे मनाया। मौके पर काफी संख्या में स्कूल के बच्चे उनके अभिभावक और गणमान्य अतिथि मौजूद थे। तीन घंटे से अधिक चले इस रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों ने वन वर्ल्ड, वन स्पिरिट और वन रिदम के साथ खूब झूमे। दर्शकों ने भी बच्चों की प्रतिभा देखकर खूब तालियां बजायी। बतौर मुख्य अतिथि के रूप में एचईसी के वित्त निदेशक एसके पटनायक सपत्नीक उपस्थित थे। उन्होंने अपने संबोधन में समाज के निर्माण में स्कूल की भूमिका और बच्चों के बेहतर भविष्य की कामना की। गत एक महीना से चल रहे वार्षिकोत्सव की तैयारी में बच्चों ने आज अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य राजन वर्गीस ने रिपोर्ट कार्ड पढ़ा। वहीं, प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष एसएच नाथन, सचिव प्रभात कुमार उन्नीथान, मलयाली एसोसिएशन के अध्यक्ष के जॉय, उपाध्यक्ष एआर पिल्लई, महासचिव के रमेशन समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

वार्षिकोत्सव में एक और बच्चों ने जहां अपनी प्रतिभाओं से सबका मन मोहा, तो वहीं, दूसरी ओर खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने पूरे जोश और दमखम के साथ अपने साथियों को पछाड़ा। पांचवीं से सातवीं तक की छात्राओं ने देश की सभ्यता व संस्कृति से ओतप्रोत होकर नृत्य पेश की। वहीं छोटे बच्चों ने ग्लिम्पसेज ऑफ क्लासिकल टेल्स पर आधारित नृत्य पेश किया। कक्षा एक और दो के बच्चों ने हॉट स्टेपर्स द्वारा वेस्टर्न म्युजिक पर एक्सरसाइज के बारे में सिखाया। लैजियम व डंबल ड्रिल पर बच्चों ने अद्भुत छटा बिखेरी,अरेबियन और चाइनीज डांस पर भी खूब झूमाया। इससे पूर्व मार्च पास्ट आकर्षण का केंद्र रहा। स्कूल के अस्सिटेंट हेड ब्वॉय अपूर्व राज और हेड गर्ल दीपाली श्रीवास्तव के नेतृत्व में चारों हाऊस के बच्चों ने मार्च पास्ट किया। वहीं बैग पाइपर और बांसुरी की सुरीली धुन पर सबके कदम थिरकते रहें। इस अवसर पर स्कूल समेत अलग-अलग परीक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्राओं के बीच पुरस्कार वितरण किया गया। कइयों को नगद राशि भी दी गयी। कुल ५५ छात्रों के बीच पुरस्कार बांटे गए। संचालन विजय अरोरा, सुजा पिल्लई व अन्नाकुटी ने की। सांस्कृतिक कार्यक्रम का निर्देशन सोमा सरकार न की।