पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उमंग की मस्ती में डूबे वर्षों के बिछड़े दोस्त

उमंग की मस्ती में डूबे वर्षों के बिछड़े दोस्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोट : तसवीर संदीप नाग

कर्सर : मेकन स्टेडियम में दिन भर लगा गेम और फन का मेला

भास्कर संवाददाता. रांची

मेकन स्टेडियम में रविवार को कुछ अलग-सा नजारा दिखा। यहां सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं की भीड़ जमी थी। कुछ युवा तो कुछ ५० के। लेकिन, हर उम्र में था जोश। फन, गेम और मस्ती के बीच स्कूल के गुजरे जमाने के बीते लम्हों को चंद मिनटों में समेटने में जुटे थे कई दोस्त। हर ओर एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले और बताओ क्या चल रहा है? जुमला गूंजते रहा। वहीं, स्टेडियम के एक कोने में बने आकर्षक स्टेज पर जेवीएम श्यामली के बच्चों ने बैंड पेश किया। इसके अलावा डांस, सिंगिंग पर थिरकते रहे। मौका था एलुमिनी के ४९ वें उमंग का। यह कार्यक्रम जेवीएम एलुमिनी एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित था। इसमें १५ सौ से अधिक छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। मस्ती के लिए गेम्स के तीस स्टॉल, खाने के लिए २० फूड स्टॉल भी लगाए गए थे। जहां दिन भर भीड़ रही। वहीं, शाम में मुंबई के डीजे पवन और कोलकाता की एंकर अर्पिता ने भी अपने कार्यक्रम से सबको झूमाया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मेकन के सीएमडी एके त्यागी ने किया। मौके पर जेवीएम श्यामली के प्राचार्य एके सिंह भी उपस्थित थे। आयोजन को सफल बनाने में प्रसून रायपत, पार्थो गोस्वामी, रविंद्र प्रधान, विद्यानंद तिवारी, शशांक सिंह ने योगदान किया। उमंग में स्कूल के १९७७ बैच के छात्रों ने भी हिस्सा लिया।