पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • २५० बच्चों को मिला पुरस्कार चिन्मय मिशन में गीता पाठ प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी पुरस्कृत

२५० बच्चों को मिला पुरस्कार चिन्मय मिशन में गीता पाठ प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी पुरस्कृत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो : माणिक बोस
भास्कर संवाददाता, रांची
चिन्मय मिशन द्वारा आयोजित गीता पाठ प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को रविवार को पुरस्कृत किया गया। १२ केंद्र के २५० प्रतिभागियों को आश्रम के संचालक स्वामी माधवानंद, मुख्य अतिथि हितेश वर्मा, विशिष्ट अतिथि विनय पट्‌टनायक, वीके गड्यान, डीआर सिंह ने पुरस्कार प्रदान किया। सभी ने बच्चों को आगे भी बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। आगामी २१ दिसंबर को प्रतियोगिता का फाइनल होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमोद कुमार, मनोज कुमार, धीरज कुमार, विक्रम कुमार साहू, शशि भूषण, गौरी गणेश, एस गणेश शिव शंकर, प्रह्लाद साहू, मुकेश शर्मा, किरण महतो, वीआर देशमुख ने सहयोग किया।