गिरे सब्जियों के भाव
रांची : रांची व आसपास के क्षेत्रों में उत्पादन बढ़ने से विभिन्न सब्जियों के भाव में गिरावट है। प्रमुख हरी सब्जियां बीते सप्ताह ४ से ५ रुपए किलो तक टूटीं। खुदरा बाजार में फूल गोभी १० से १५ रुपए, बंद गोभी १० से १२ रुपए, बिन्स २० रुपए, टमाटर १० से १५ रुपए, मूली १० रुपए, हरी मिर्च ४० से ५० रुपए, करैली ३० से ४० रुपए, पटल १६ से २० रुपए, गाजर ३० से ४० रुपए बिक रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि यह सब्जियों के उत्पाद के लिए अनुकुल है। आने वाले समय में भाव और घट सकते हैं।