पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मॉडर्न बस स्टैंड के साथ बनेगा इंटर स्टेट बस टर्मिनल

मॉडर्न बस स्टैंड के साथ बनेगा इंटर स्टेट बस टर्मिनल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। राजधानी में मॉडर्न बस स्टैंड के निर्माण के साथ ही इंटर स्टेट बस टर्मिनल बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इंटर स्टेट बस टर्मिनल बनाने के लिए नगर विकास विभाग ने झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी (जुडको)को जिम्मेवारी दी है। अब जुडको की ओर से बस टर्मिनल का डीपीआर तैयार कराया जाएगा। इसके बाद कंपनी का चयन करने सहित टर्मिनल बनाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
मालूम हो कि कांटाटोली में नगर निगम की ओर से मॉडर्न बस स्टैंड का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं शहर के बाहर सभी राज्यों को जोडऩे के लिए इंटर स्टेट बस टर्मिनल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए नामकुम के सरवल में जमीन चिन्हित कर अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बस टर्मिनल बनने के बाद शहर और शहर के बाहर परिवहन सुविधा को जोड़ा जाएगा।