पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुप्रीम कोर्ट में लगेगा लोक अदालत,झारखंड सहित सभी राज्यों के मामलों का होगा निपटारा

सुप्रीम कोर्ट में लगेगा लोक अदालत,झारखंड सहित सभी राज्यों के मामलों का होगा निपटारा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। सुप्रीम कोर्ट में 13 फरवरी को लोक अदालत लगाने का फैसला किया गया है। जिसमें बैंक से जुड़े मामलों की सुनवाई की जाएगी। केन्द्रीय विधिक सेवा प्राधिकार ने झारखंड सहित सभी राज्यों के लोगों को इस लोक अदालत में बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के मामलों के निपटारे के लिए 13 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में अपने वकील के साथ आने कहा है।
केन्द्रीय विधिक सेवा प्राधिकार अदालतों में केस का भोज कम करने को लेकर जिला स्तर से लेकर हाई कोर्ट तक में लोक अदालत का लगाती है। जिसे अब सुप्रीम कोर्ट में भी आयोजित किया जा रहा है। पिछले महीने झारखंड हाई कोर्ट में आयोजित लोक अदालत में झारखंड के पांच लाख से अधिक केसों का निपटारा किया गया था। लोक अदालत के माध्यम से जहां केसों का निपटारा फौरन हो जाता है। वहीं इसमें कम खर्च भी लगता है। इस लिए इसको बढ़ावा दिया जा रहा है।