रांची। स्वास्थ्य विभाग ने दो डॉक्टरों पीएचसी महुआटांड़ लातेहार के डॉ राजू कच्छप और महुआटांड़ के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गणेश राम को चेतावनी की दी दी गई है। इस संबंध में विभाग की ओर से पांच फरवरी को आदेश जारी किया गया है।
इसमें कहा गया है कि दोनों डॉक्टरों के खिलाफ अनुशासनहीनता और सरकारी आदेशों का उल्लंघन का आरोप था। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई। जांच के दौरान दोनों को चेतावनी की सजा देते हुए भविष्य में सचेत रहने का निर्देश विभाग की ओर से दिया गया।