रांची। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का आयोजन आज रांची के 21 परीक्षा केंद्रों पर किया गया है। परीक्षा सभी केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शांतिपूर्ण संचालित हो रही है। परीक्षा को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी जयंत कुमार मिश्रा सभी बीईईओ को दिशा निर्देश दिए है।
परीक्षा के लिए कुल 4437 परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए है। 21 परीक्षा केंद्र में 22 प्रखंड के परीक्षार्थी शामिल हों रहे है इसमें खूंटी जिला के परीक्षार्थी भी शामिल है। परीक्षा शांतिपूर्ण हो इसके लिए जवाहर नवोदय विद्यालय मेसरा की प्राचार्या पी बारा सहित सभी प्रखंड के बीईईओ परीक्षा केंद्रों का जायजा ले रहे है।